Sunday 17 June 2012


प्रश्न – किस नाम का जप करना चाहिए ?
उत्तर – साधक की जिस नाम रूप में श्रद्धा हो वही नाम जपना चाहिए| कलियुग में विशेषकर – हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे – हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, यह षोडश अक्षर का मंत्र बहुत दामी है| इस मंत्र का जप हर समय किया जा सकता है| इस मंत्र में राम कृष्ण हरी तीनों ही आते हैं|
राम अर्थात – जो सबमें रमण करें अथवा जिसमें योगी लोग रमण करते हो |
कृष्ण अर्थात – सच्चा आनंद अथवा सबको मोहने वाला|
हरी अर्थात – सबके पापों को हरने वाला|
हरी, राम, कृष्ण ये तीनों, तीनों ही युग में हुए, ये सच्चिदानंदघन ही थे|

No comments:

Post a Comment